IPL2025

गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स का टॉस पर कब्जा, पहले गेंदबाजी का फैसला

आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। यह रोमांचक मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। दीपक हुडा की जगह विजय शंकर को और सैम करन की जगह जेमी ओवर्टन को मौका दिया गया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन:

1. रचिन रविंद्र

2. राहुल त्रिपाठी

3. ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)

4. विजय शंकर

5. रवींद्र जडेजा

6. एमएस धोनी (विकेटकीपर)

7. जेमी ओवर्टन

8. रविचंद्रन अश्विन

9. नूर अहमद

10. मथीशा पथिराना

11. खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन:

1. यशस्वी जयसवाल

2. संजू सैमसन

3. नितीश राणा

4. रियान पराग (कप्तान)

5. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

6. शिमरोन हेटमायर

7. वानिंदु हसरंगा

8. जोफ्रा आर्चर

9. महेश थीक्षाना

10. संदीप शर्मा

11. तुषार देशपांडे

राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम अब तक अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है। कप्तान रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मुकाबला जीता था, लेकिन आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई की टीम वापसी करना चाहेगी और सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button