IPL2025

चेन्नई सुपर किंग्स को वापसी की तलाश, दिल्ली कैपिटल्स की नजर लगातार तीसरी जीत पर

शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने नए कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में आईपीएल 2025 की दमदार शुरुआत की है। टीम अब तक खेले गए दोनों मैच जीत चुकी है और उसकी नजर जीत की इस लय को कायम रखने पर होगी। दिल्ली ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम ने अब तक तीन मुकाबलों में सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीएसके इस मैच में मजबूती से वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

इस मुकाबले में दो शानदार कलाई के स्पिनर – चेन्नई के नूर अहमद और दिल्ली के कुलदीप यादव – आमने-सामने होंगे, जिनके बीच दिलचस्प स्पिन जंग देखने को मिल सकती है।

कप्तानी को लेकर सीएसके के लिए सबसे बड़ा सवाल ऋतुराज गायकवाड़ की उपलब्धता पर है, जो पिछली भिड़ंत में कोहनी में चोट लगा बैठे थे। अगर वे फिट नहीं होते हैं, तो एमएस धोनी एक बार फिर से टीम की कमान संभाल सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेसर मैक्गर्क, फाफ डु प्लेसी, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा,त्रिपुराना विजय।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button