Hindi Newsportal

CBSE की 12वीं की परीक्षा पर फैसले के दिन एम्स में भर्ती हुए रमेश पोखरियाल निशंक, कोरोना से ठीक होने के बाद बिगड़ी तबीयत

0 569

देश में 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तारीखें के ऐलान से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को AIIMS में भर्ती कराया गया है। पोस्ट कोविड की समस्या की वजह से यानी कोरोना के बाद आ रही दिक्कतों की वजह से उनकी तबीयत आज अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराना पड़ा। AIIMS अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को वे कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद 5-6 मई के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी।

एम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण ही सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। ख़बरों के मुताबिक मंत्री को एम्स के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के अधीन भर्ती कराया गया है।

बीते दिन में दर्ज 1.26 लाख नए केस।

देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। बीते दिन देश में एक लाख 26 हजार 649 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 2 लाख 54 हजार 879 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी। नए संक्रमितों का आंकड़ा बीते 55 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 1 लाख 26 हजार 276 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हुई थी।

इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है। करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया। इस दौरान 2,781 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी।

एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक दिन में 1 लाख 31 हजार 31 की गिरावट आई है। अब 18 लाख 90 हजार 975 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 22 दिन में इसमें 18 लाख 50 हजार 327 की कमी आई है। दूसरी लहर में 9 मई को पीक आया था। तब 37 लाख 41 हजार 302 एक्टिव केस थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram