ताज़ा खबरें

CBI ने आबकारी निति मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को किया तलब, 16 अप्रैल को बुलाया

CBI ने आबकारी निति मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को किया तलब, 16 अप्रैल को बुलाया

 

दिल्ली की नई आबकारी नितियों के मामले में केजरीवाल सरकार के मंत्री व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले ही जेल की सलाखे के पीछे भेजे जा चुके हैं। अब आज शुक्रवार को सीबीआई ने कथित शराब घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल को तलब किया है। CBI ने दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को रविवार यानी 16 अप्रैल को बुलाया है।

 

 

वहीं आज डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के सम्बोधन में सीएम केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं। वो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे। इतिहास गवाह है जिस व्यक्ति ने समाज के अंदर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने की कोशिश की। इतिहास में तानाशाह ने उसी को जेल में डाल दिया।

क्या थी दिल्ली की नई आबकारी नीतियां ?

दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति 2021-22 पेश की थी। सरकार इस नई नीति के जरिए शराब खरीदने का नया अनुभव लोगों को देना चाहती थी। नई नीति में होटलों के बार, क्‍लब्‍स और रेस्‍टोरेंट्स को रात 3 बजे तक ओपन रखने की छूट दी गई थी। इसमें छत समेत खुली जगह पर भी जगह शराब परोसने की अनुमति दी गई थी। इससे पहले तक, खुले में शराब परोसने पर रोक थी। बार में किसी भी तरह के मनोरंजन का इंतजाम करने का भी प्रावधान था। इसके अलावा बार काउंटर पर खुल चुकीं बोतलों की शेल्‍फ लाइफ पर कोई पाबंदी नहीं रखी गई थी।

नई पॉलिसी के तहत किसी भी शराब की दुकान पर सरकार का मालिकाना हक नहीं रखने का प्रावधान था। नई पॉलिसी में कंज्‍यूमर की चॉइस और ब्रैंड्स की उपलब्‍धता को तवज्जो दी गई थी। इसका उद्देश्य स्‍मगलिंग और बूटलेगिंग रोकना था। नई पॉलिसी में सबसे खास बात थी कि ई-टेंडरिंग के जरिए हर जोन ऑपरेटर के लिए नया L-7Z लाइसेंस अलॉट किया जाना था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button