ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

Drugs Case:आर्यन की गिरफ्तारी का शाहरुख खान के काम पर पड़ा असर, Byju’s ने लगाई विज्ञापनों पर रोक, जानें कितना होगा नुक्सान

क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन खान के पिता शाहरुख खान की मुश्किलें अब थमने का नाम नहीं ले रही है। सबसे पहले बता दे कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान देश की सबसे मूल्यवान शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूस (Byju’s) के ब्रांड एंबेसडर हैं। अब उनके बेटे आर्यन खान के न्यायिक हिरासत में जाने के बाद बायजूस ने कथित तौर पर शाहरुख खान के सभी विज्ञापनों को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने उनके सभी विज्ञापनों को बंद कर दिया है। इसी के साथ बायजूस ने शाहरुख के प्री-बुकिंग एड को रिलीज करने पर भी रोक लगा दी है।

किस कारण से लिया गया फैसला।

दरसल आर्यन खान की गिरफ्तारी की बाद से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को ट्रोल किया जा रहा था। जिसके बाद से लोगों ने बायजूस को भी टारगेट करना शुरू कर दिया था। इसी की वजह से इस एप से सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल पूछ रहे थे जिसके बाद बायजूस ने शाहरुख खान के एड पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

कुछ इस तरह के थे चर्चे।

बता दे लोग बायजूस पर सवाल उठाने लगे थे। वे पूछने लगे कि शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर कंपनी क्या संदेश देना चाहती है। लोगों ने पूछा कि क्या शाहरुख अपने बेटे को यही सिखा रहे हैं? एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘रेव पार्टी कैसे करें? बायजूस की ऑनलाइन क्लास में जुड़ा नया सिलेबस।’

यह भी पढ़े: Mumbai Cruise Ship Raid:नवाब मलिक का आरोप, आर्यन समेत 11 लोगों को लिया गया था हिरासत में, BJP के दबाव में छोड़ा गया 3 लोगों को

शाहरुख खान को कितने पैसे देती है बायजूस?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरुख खान को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है। अभिनेता 2017 से इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इन कंपनियों के साथ भी है किंग खान की डील।

गौरतलब है कि बायजूस किंग खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। इसके अवाला वे हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी चेहरा हैं।

फिलहाल आर्यन खान रहेंगे जेल में।

कोर्ट ने ड्रग्स केस में आर्यन खान को 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को उनकी जमानत की याचिका भी खारिज हो गई है। अब आर्यन को मुंबई के आर्थर जेल में शिफ्ट कर दिया है। वह 3-5 दिन पहले क्वरंटीन सेल में रहेंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button