ताज़ा खबरें

मायावती ने राहुल गांधी के आरोपों पर किया पलटवार, जाने क्या बोली बसपा सुप्रीमो

मायावती ने राहुल गांधी के आरोपों पर किया पलटवार, जाने क्या बोली बसपा सुप्रीमो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान बसपा सुप्रीमो पर हमला बोला था। इसी को लेकर आज बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस राहुल गांधी के हमलों पर पलटवार किया।  उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के बयान से जातिवादी मानसिकता दिख रही है। वह झूठे आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने कल कहा था कि मुझे सीएम का ऑफर दिया गया था, ये बिल्कुल झूठ है। कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया।

दरअसल, बीते शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मायावती पर कई आरोप लगाए थे। एक कार्यक्रम के दौरान राहुल ने कहा कि मायावती दलितों के हितों की अनदेखी रही है। मायवती को गठबंधन करने के साथ सीएम का चेहरा बनाने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने सुनी नहीं। इस पर मायावती ने राहुल के दावों को सिरे से खारिज किया। साथ ही कहा कि बसपा को कमजोर और खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी हर घिनौने हथकंडे इस्तेमाल कर रही है।

इसी पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार किया। साथ ही राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को ख़ारिज किया।

 

इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है. राहुल गांधी को बसपा के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button