BPSC प्रदर्शन: भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरसत में लिया, मचा बवाल
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह 4 बजे प्रशांत किशोर को हिरासत में ले लिया। पीके के साथ अनशन पर बैठे कुछ प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। प्रशांत किशोर को पुलिस की टीम अपने साथ एंबुलेंस से एम्स ले गई है।
#WATCH | बिहार: पटना पुलिस और जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर के समर्थकों के बीच झड़प हुई।
गांधी मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। pic.twitter.com/kmZwftK7gA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 6, 2025
प्रशांत किशोर 2 जनवरी से बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ अनशन कर रहे थे। हिरासत में लेने से पहले किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी 7 जनवरी को हाईकोर्ट में इस मामले पर याचिका दायर करेगी। जानकारी के मुताबिक, मीडिया की कुछ गाड़ियां लगातार पीके की एंबुलेंस के पीछे चल रही थीं। लेकिन रास्ते में एक जगह पर मीडिया को रोक दिया गया और एंबुलेंस आगे निकल गई।
प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी से पहले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया था। जेडीयू विधायक ने कहा कि प्रशांत किशोर को धरने पर बैठने की क्या जरूरत है। प्रशांत किशोर कोई लीडर थोड़े ही हैं, वह तो प्रचारक थे। उन्होंने अपनी औकात को देख लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत के धरना देने से क्या हो जाएगा। एक दो लोग धरना देते हुए चले ही जाएंगे कि तो क्या हो जाएगा। ऐसे लोगों की नेतागिरी नहीं चलेगी।