भारत
भाजपा का बड़ा फैसला: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी एक अधिसूचना में बताया कि भाजपा की संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है। नितिन नवीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं और संगठन व प्रशासनिक स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने पटना जिले की अहम बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नितिन नवीन के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।





