बिहार चुनाव 2025: बिहार की 121 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान दर्ज

बिहार में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. कुल 121 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. चुनाव आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. राज्यभर में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है. संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है.
- 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. 3 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी हो चुका है. 3 बजे तक 53.77% वोटिंग हुई है.

- शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा, “आज मतदान का पहला चरण है. सभी को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. हमारा देश लोकतंत्र की जननी है… मत बहुत ताकतवर चीज होती है. यही वो दिन है जब एक गरीब के पास भी ताकत होती है…”
#WATCH | #BiharElection2025 | पटना, बिहार: शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा, “आज मतदान का पहला चरण है। सभी को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है… मत बहुत ताकतवर चीज होती है। यही वो दिन है जब एक गरीब के पास भी ताकत होती है…” pic.twitter.com/H6r0dzky0K
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 6, 2025
- 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी हो चुका है. 1 बजे तक 42.31% वोटिंग हुई है.

- 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. 11 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी हो चुका है. 11 बजे तक 18 जिलों में 27.65 फीसद वोटिंग हुई है.
#BiharElection के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक लगभग 27.65% मतदान दर्ज किया गया।#BiharElections2025 #VoterTurnout pic.twitter.com/yBoxTwjywh
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 6, 2025
- बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 13.13% मतदान दर्ज़ किया गया.
- केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहले चरण के तहत मतदान किया. चिराग पासवान ने कहा, “मतदान हमारा सर्वोच्च अधिकार है, सभी इसमें भाग लें.” महागठबंधन पर निशाना साधते हुए बोले, “वे जनता की सेवा के बजाय बहाने तलाशने में समय गंवाते हैं, इसलिए चुनाव हार रहे हैं.”
खगड़िया, बिहार: चिराग पासवान ने कहा, “मतदान हमारा सर्वोच्च अधिकार है, सभी इसमें भाग लें।” महागठबंधन पर निशाना साधते हुए बोले, “वे जनता की सेवा के बजाय बहाने तलाशने में समय गंवाते हैं, इसलिए चुनाव हार रहे हैं।”#ChiragPaswan #BiharElections2025 pic.twitter.com/GaW7LuQZsE
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 6, 2025
- भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, “लोकतंत्र का महापर्व है, सब लोग घर से निकलिए और बिहार की तरक्की के लिए अपना वोट दीजिए। हम सभी से अपील करेंगे कि मतदान आप सभी का सबसे बड़ा अधिकार है और आप बिहार की तरक्की के लिए मतदान कीजिए…”
#WATCH | पटना, बिहार: भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, “लोकतंत्र का महापर्व है, सब लोग घर से निकलिए और बिहार की तरक्की के लिए अपना वोट दीजिए। हम सभी से अपील करेंगे कि मतदान आप सभी का सबसे बड़ा अधिकार है और आप बिहार… pic.twitter.com/Gw2n81LkHq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
- लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने #BiharAssemblyElections के प्रथम चरण के मतदान पर कहा, “मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग घरों से बाहर निकलकर सुबह ही मतदान कर रहे हैं… मतदान सुविधा के अनुसार हो, सभी को कोई परेशानी ना हो… मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। मुझे मतदाताओं के प्रेम से अभी से जीत का एहसास हो रहा है…”
#WATCH | दरभंगा, बिहार: लोक गायिका एवं अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने #BiharAssemblyElections के प्रथम चरण के मतदान पर कहा, “मैं देख रही हूं कि बहुत सारे लोग घरों से बाहर निकलकर सुबह ही मतदान कर रहे हैं… मतदान सुविधा के अनुसार हो, सभी को कोई परेशानी ना… pic.twitter.com/8knMDyK2Tk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
- भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पहले चरण के लिए मतदान किया. भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “जनता उत्साह से वोट कर रही है और आगे भी करती रहेगी… उनके (तेजस्वी यादव) मुख्यमंत्री बनने की कोई उम्मीद नहीं है. इस बार बिहार के नतीजे ऐतिहासिक, प्रभावी और प्रमाणिक होंगे.” राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर उन्होंने कहा, “वह तो फुस्स हो गया; सब कुछ झूठ निकला. वह झूठ बोलने में माहिर हैं.”
- कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने तेघरा विधानसभा क्षेत्र के सरकारी सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय, मसनदपुर बिहट में मतदान किया. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “आज लोकतंत्र का महापर्व है, पहले चरण का मतदान हो रहा है, सभी से अपील है कि अपने मुद्दों, अपने बच्चों के भविष्य, रोज़ी-रोटी, कपड़े, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क के लिए वोट करें… राहुल गांधी ने सिर्फ़ सवाल नहीं उठाए, उन्होंने सबूत पेश किए… चुनाव आयोग के सामने ये तथ्य रखे गए हैं कि आप ठीक से काम नहीं कर रहे हैं…वोट चोरी से बनी सरकार कभी ठीक तरह से काम नहीं करेगी…”
- प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, “बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!”
बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2025
- जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार की जनता को अपना वोट ज़रूर डालना चाहिए. हर वोट महत्वपूर्ण है…माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है…”
#WATCH | पटना: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “बिहार की जनता को अपना वोट ज़रूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है…माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है…” https://t.co/0KIVZOuC0h pic.twitter.com/VIowQfn1qW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
- VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला.
#WATCH दरभंगा: VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार मुकेश सहनी ने परिवार के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में वोट डाला। pic.twitter.com/fv7PPQgYgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
- आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एनडीए पर हमला किया है. उन्होंने वोट के बाद एक्स पर तस्वीर शेयर कर लिखा, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी. 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है.”
तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी।
20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। pic.twitter.com/KSKnwtf57D
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 6, 2025
- बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान करने पहुंचे. बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, “हमने लोगों को बताया कि बिहार 20 साल पहले कहां था और आज बिहार कहां है और पिछले 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए कितना काम किया है… हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं, बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी… हम काम करने वाले लोग हैं, दूसरी तरफ घोषणा करने वाले लोग हैं…”
- RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया.
#WATCH | पटना: RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया। #BiharElection2025 pic.twitter.com/SogMsgNSWF
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 6, 2025
- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, “यह लोकतंत्र का महापर्व है और हम सभी को मतदान करना चाहिए, पहले मतदान फिर जलपान. कहीं कोई समस्या नहीं है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ फिर से सरकार बनेगी…”
- बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया.
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान जारी है. अलीनगर विधानसभा सीट से लोक गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की.
#WATCH अलीनगर, दरभंगा (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान जारी है। अलीनगर विधानसभा सीट से लोक गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/W46GLTxwo0
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) November 6, 2025
- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने पैतृक गांव बड़हिया में मतदान किया. केंद्रीय मंत्री बड़हिया नगर स्थित मध्य विद्यालय -2 स्थित मतदान केंद्र संख्या 43 पर सबसे पहला वोट किया. इस दौरान अधिकारियों ने पौधा देकर स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सेना पर दिए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा. गिरिराज सिंह ने कहा कि चेहरा देखकर वोट नहीं करें, बल्कि विकास को देखकर वोट करें.
- इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए (NDA) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अगुवाई वाले महागठबंधन (MGB) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. इसके अलावा प्रशांत किशोर द्वारा गठित जन सुराज (Jan Suraaj), तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जनशक्ति जनता दल (JJD), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), नगीना सांसद चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम- APS-K) और यूपी सरकार में काबीना मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी पार्टी (Apni Party) भी कुछ सीटों पर मैदान में है.
- पहले चरण में राज्य के 18 जिलों- पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सीवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली और समस्तीपुर की 121 विधानसभा क्षेत्रों पर 3 करोड़ से अधिक मतदाता, अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
- इन 121 सीटों पर एक हजार 314 प्रत्याशी हैं जिसमें एक हजार 192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार हैं. पहले चरण के मतदान में 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता हिस्सा लेंगे. इसमें 3 लाख 22 हजार 77 दिव्यांग, 6 हजार 736 शतायु, और 9 लाख 6 हजार सरकारी सेवक मतदाता हैं.
- पहले चरण में रघुनाथपुर, गोपालगंज, महुआ, राघोपुर, अलीनगर, गौरा बौराम, बक्सर, दानापुर, मनेर, तारापुर, लखीसराय, मुंगेर और एकमा- ये वह 13 विधानसभा क्षेत्र हैं जिन पर सभी की नजर होगी.





