मनोरंजन

‘आवारापन 2’ का ऐलान, 19 साल बाद इमरान हाशमी की वापसी

विशेष फ़िल्म्स ने अपनी चर्चित फिल्म आवारापन के सीक्वल आवारापन2 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लगभग 19 साल बाद इस फिल्म की वापसी हो रही है, जिससे फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी शिवम के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में एक हाथ का क्लोज-अप दिखाया गया है, जिसमें चिड़िया का टैटू बना है। यह टैटू आजादी और मुक्ति का प्रतीक माना जा रहा है।

इस बार फिल्म में दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह उनका विशेश फिल्म्स के साथ पहला प्रोजेक्ट है, जिससे फिल्म में नया आकर्षण जुड़ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms)

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग मुंबई में अपने आखिरी चरण में है। ‘आवारापन 2 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंबा वीकेंड भी लेकर आएगी।

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। वहीं निर्माता विशेष भट्ट का कहना है कि ‘आवारापन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास है, जिसे बड़े पर्दे पर ही सही तरीके से दिखाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीक्वल में शानदार लोकेशन, मजबूत कहानी और बेहतरीन संगीत देखने को मिलेगा।

कुल मिलाकर, ‘आवारापन 2’ पुराने इमोशन को बनाए रखते हुए एक नई और ताज़ा कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button