ताज़ा खबरें

अमरनाथ यात्रा: 30 जून से शुरू होगी यात्रा, जानिए कैसे कराएं पंजीकरण

अमरनाथ यात्रा: 30 जून से शुरू होगी यात्रा, जानिए कैसे कराएं पंजीकरण

 

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों से अमरनाथ यात्रा पर रोक लगाई गयी थी, पिछले दो सालों से बैठे भक्तगणों का इंतज़ार अब खत्म हुआ। इस बार यात्रा फिर से शुरू हो रही है। यह यात्रा इस साल 30 जून दिन गुरुवार से शुरु होगी और इसका समापन श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को होगा।  हालांकि जो लोग अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे, उनको कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करना होगा.

प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रा गर्मियों में कुछ ही दिनों के लिए ही खुलती है। समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ जी की गुफा अधिकतम बर्फ से ढकी रहती है। हर साल नैसर्गिक तरीके से अमरनाथ जी की गुफा में बर्फ का शिवलिंग निर्मित हो जाता है जिसके बाद दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ती है। जानकारी के मुताबिक, 30 जून से शुरु होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन 02 अप्रैल दिन शनिवार से शुरु होगा।

 

यात्रा पर जाने के लिए पात्रता

श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए 13 से 75 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति और 6 सप्ताह से कम गर्भावस्था वाली महिलाएं अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 11 अप्रैल से इस यात्रा के लिए पंजीकरण शुरु हो चुके हैं।

यात्रा का शुभारंभ- 30 जून 2022

यात्रा का समापन- 11 अगस्त 2022

 

यहाँ कराए पंजीकरण 

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Shriamarnathjishrine.com पर जा कर पंजीकरण किया जा सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button