Hindi Newsportal

Air India: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट में आयी खराबी, रूस में हुई आपातकालीन लैंडिंग

फाइल इमेज
0 1,311
Air India: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट में आयी खराबी, रूस में हुई आपातकालीन लैंडिंग

 

आज यानी मंगलवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ एयर इंडिया के विमान AI173 के इंजन में तकनीकी खराबी मिलने की सूचना के बाद रूस में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य मौजूद थे।
एअर इंडिया के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में इंजन में कुछ तकनीकी खराबी की वजह से रूस के मगदान की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट रूस में सुरक्षित लैंड कर चुकी है। 
एयर इंडिया के आधिकारिक बयान में बताया कि मागाडन के एयरपोर्ट पर यात्रियों को सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही हैं और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक विकल्प प्रदान किए जाएंगे। लैंडिंग होने के बाद विमान की जांच चल रही है।