चुनाव 2022

AAP पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद कैलाश गेहलोत ने थामा भाजपा का हाथ, दिल्ली में ली भाजपा की सदस्य्ता

AAP पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद कैलाश गेहलोत ने थामा भाजपा का हाथ, दिल्ली में ली भाजपा की सदस्य्ता

दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री व पूर्व AAP नेता कैलाश गहलोत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्य्ता ली है। इस दौरान कैलाश गहलोत ने कहा कि मैंने आजतक किसी के दवाब में कोई काम नहीं किया है। जितनी भी ऐसी बातें मुझे सुनने में आ रही है कि मैंने ये सीबीआई के दवाब में ऐसा किया या किसी और दवाब में किया ये गलत है।

बता दें कि कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुए पद पर अब AAP नेता रघुविंदर शौकीन दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री बनेंगे। रघुविंदर शौकीन नांगलोई जाट से विधायक हैं।

गौरतलब है कि बीते रविवार दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा कि, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

कैलाश गहलोत का जन्म 11 मार्च 1974 को हुआ था। कैलाश गहलोत का जन्म नई दिल्ली में गहलोत गोत्र के एक जाट परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ लॉ, मास्टर ऑफ लॉ की डिग्री प्राप्त की है।

दिल्ली की पिछली सरकार में परिवहन व पर्यावरण विभाग का कार्यभार संभालने वाले कैलाश गहलोत ने इस बार भी मंत्री पद की शपथ ली थी। कैलाश ने इस बार नजफगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अजित सिंह खरखरी को हरा कर जीत हासिल की थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button