ताज़ा खबरें

मालदीव पर भारतीयों का आक्रोश जारी, EasyMyTrip ने कैंसल की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

मालदीव पर भारतीयों का आक्रोश जारी, EasyMyTrip ने कैंसल की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

 

मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर भारतीयों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारतीयों का आक्रोश लगातार देखने को मिल रहा है। अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से की हुंकार भरना शुरू कर दिया है।

भारत की बड़ी ट्रेवल कंपनी EasyMyTrip ने अब मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। कंपनी के को-फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।  भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है. मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

बता दें कि  मालदीव का दौरा करने वाले पर्यटकों में सबसे बड़ी संख्या भारत (2,09,198) से थी, इसके बाद रूस (2,09,146) और चीन (1,87,118) थे। दिल्ली स्थित एक टूर ऑपरेटर ने कहा, “मालदीव भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है. लेकिन इस घटना का प्रभाव पड़ेगा। हम अभी भी एक प्रभाव देख रहे हैं। हम मालदीव को पर्यटन स्थल के रूप में चुनने वाले लोगों में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button