ताज़ा खबरेंभारत

“आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है…”: अयोध्‍या में बोले PM मोदी

नई दिल्ली: अयोध्‍या के लिए आज बेहद खास दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आज 15,700 करोड़ रुपये से अधिक के कुल निवेश वाली कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है. ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है. भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं. मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है. 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था. आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं.”

 

उन्होंने आगे कहा, “एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे. आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है. आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है.”

 

“आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं. आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं.”: PM Modi

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button