ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का किया उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- “सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत डायमंड बोर्स का किया उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- “सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को गुजरात के सूरत में डायमंड बोर्स का उद्घाटन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह अंतर्राष्ट्रीय हीरे और आभूषण व्यवसाय के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक केंद्र होगा। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा जहां एक्सचेंज में आयात-निर्यात के लिए अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क निकासी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा होगी।

उद्धघाटन कार्यक्रम के संबोधन में पीएम मोदी बोले कि “आज सूरत शहर की भव्यता में एक और डायमंड जुड़ गया है और डायमंड भी छोटा-मोटा नहीं है बल्कि ये तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज ही सूरत एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण भी हुआ है। दूसरा बड़ा काम ये हुआ है कि अब सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा मिल गया है…”

पीएम मोदी ने कहा, “सूरत डायमंड बोर्स भारतीय डिजाइनरों, भारतीय सामग्रियों और भारतीय अवधारणाओं की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। ये भवन नए भारत के नए सामर्थ्य और नए संकल्प का प्रतीक है..”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button