खेलताज़ा खबरें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन दिनों की ODI सीरीज का पहला मुक़ाबला आज, जानें कब और कहाँ खेला जाएगा मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन दिनों की ODI सीरीज का पहला मुक़ाबला आज, जानें कब और कहाँ खेला जाएगा मैच

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। यह मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम का भार एडेन मार्करम के कंधों पर है।

टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ होने के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल (रविवार) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में पहला वनडे खेला जाएगा। वनडे सीरीज का पहला मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा और तीसरा वनडे शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। दूसरा वनडे मैच 19 दिसंबर को गकेबेरहा और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें 

भारत- ऋतुराज गायकवाड़, साईं सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप.

 दक्षिण अफ्रीका- एडन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडीले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिने और लिजाद विलियम्स.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button