NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: बस में खड़े राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल, पढ़ें पूरी खबर

फैक्ट चेक: बस में खड़े राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की तस्वीर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ हुई वायरल, पढ़ें पूरी खबर

 

सोशल मीडिया पर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सीएम भजन लाल शर्मा एक बस के दरवाजे पर भीड़ के बीच खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया वायरल तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सीएम भजन लाल शर्मा सीएम बनने से पहले बस में ऐसे खड़े होकर सफर करते थे।

फेसबुक पर वायरल तस्वीर शेयर कर हिंदी भाषा में लिखा गया है कि समय का कोई पता नहीं- दो महीने पहले भजनलाल शर्मा जी की फोटो, सरकारी बस में सवारी करते हुए, ऐसे लोगों को सिर्फ और सिर्फ संघ और बीजेपी ही बना सकती है, धन्यवाद मोदी जी” 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर एक आंदोलन के दौरान की है। जहां राजस्थान पुलिस भजन लाल शर्मा को गिरफ्तार कर बस में लेकर जा रही थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के साथ शेयर किए जा रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले वायरल तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर भजन लाल शर्मा के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर अगस्त 01, 2023 को किए गए एक पोस्ट में मिली।

पोस्ट के मुताबिक वायरल तस्वीर भाजपा द्वारा जयपुर में आयोजित ‘उखाड़ फेंकों नाकाम गहलोत सरकार’ नामक अभियान के दौरान की है। जहां भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

इसके बाद वायरल तस्वीर की अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें डूंगर सिंह कारोला नामक एक फेसबुक यूजर की प्रोफाइल पर वायरल तस्वीर मिली। जिसे उन्होंने हाल ही में पोस्ट करते हुए बताया कि यह तस्वीर अगस्त 01, 2023 के दौरान की है।

पोस्ट में उन्होंने बताया कि यह तस्वीर जयपुर में हुए भाजपा आंदोलन के दौरान की है जब उन्होंने विद्याधर नगर थाना में गिरफ्तारी दी थी पुलिस वैन हाजिर न होने के कारण उन्हें रोडवेज में लेकर गए थे उन्होंने बताया कि प्रमुख नेता थे साथ में आगे कि सीट पर राठौड़ साहब, परिचालक सीट पर पुनिया साहब,ओर मेरे पिछे जो सीट पर बैठी हैं वो रंजीता जी कोली जो भरतपुर से सांसद हैं और उसी बस के गेट पर हमारे भाजपा विधायक दल के नेता साहब परम आदरणीय भजन लाल जी शर्मा साहब भी थे।

इसके बाद हमें वायरल तस्वीर भजन लाल शर्मा के फेसबुक पर अगस्त 01, 2023 को किए गए एक पोस्ट में भी प्राप्त हुई। यहाँ भी उन्होंने बताया कि जयपुर में भाजपा ने तत्कालीन गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा की वायरल तस्वीर बस में साधारण सफर के दौरान की नहीं बल्कि एक आंदोलन के दौरान की है जब पुलिस उन्हें सरकारी बस में बिठाकर ले जा रहे थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button