ताज़ा खबरें

मुंबई आतंकी हमले की 15वीं बरसी आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

मुंबई आतंकी हमले की 15वीं बरसी आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शहीदों और पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

 

मुंबई में साल 2008 के दौरान हुए आतंकी हमलें की 15वीं बरसी आज है। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के आतंकवादी हमले में शदीद हुए जवान और मारे गए अन्य लोगों को पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश इस हमले के खिलाफ लड़ने वाले जाबांजों को कभी भूल नहीं सकता।

वहीं शहीद स्मारक पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने भी आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक पर बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि 26 नवंबर साल 2008 को आतंकियों ने समुद्री मार्ग से मुबंई में प्रवेश किया था। जिसके बाद आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय होटल, नरीमन हाउस में यहूदी केंद्र और लियोपोल्ड कैफे समेत कई स्थानों पर हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। मगर देश के बहादुर जवानों और पुलिसकर्मियों ने आतंक के दहशतगर्दों का डटकर सामना किया और कई बेगुनाहों की जान बचाई थी। हालांकि, पांच बहादुरों को इस हमले में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आज हम आपको उन्हीं शहीदों के हौसलों की दास्तां बता रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button