NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कांग्रेस से इस्तीफे का फर्जी लेटर हुआ वायरल, जानें क्या है सच

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कांग्रेस से इस्तीफे का फर्जी लेटर हुआ वायरल, जानें क्या है सच

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का लेटर पैड शेयर किया जा रहा है। जिसमें दिग्विजय सिंह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी से अपना इस्तीफ़ा देने की जानकारी दे रहे हैं। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि, “मध्यप्रदेश से भी रूझान आने शुरू हो गए हैं…… पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह ने दिया काँग्रेस के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा…. आज ही मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी हुई हैं प्रत्याशियों की प्रथम लिस्ट

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी कांग्रेस नेता ने पार्टी से इस्तीफ़ा नहीं दिया।  

 

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट हमें भ्रामक लगा इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें फेसबुक पर ABP न्यूज़ के आधिकारिक प्रोफाइल पर मामले से जुड़ा एक पोस्ट मिला। पोस्ट में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बाइट को अपलोड किया गया था। बाइट में दिग्विजय सिंह खुद पार्टी से इस्तीफे की खबर का खंडन करते नज़र आरहे हैं।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। खोज के दौरान हमें प्लेटफॉर्म एक्स पर ANI के आधिकारिक प्रोफइल द्वारा किया गया एक पोस्ट मिला। यहाँ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को उनके इस्तीफे की खबर का खंडन करते हुए सुना जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर इस फर्जी लेटर के वायरल होने में भाजपा का हाथ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने 1971 में  कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर पार्टी से जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कर रहा हूं।

इसके साथ ही हमें दिग्विजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपलोड किया गया एक पोस्ट भी मिला, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के DGP से इस झूठे वायरल लेटर को लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से हमने जाना कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पार्टी से इस्तीफे की खबर फर्जी है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button