खेलताज़ा खबरें

IND-W vs SL-W Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को हराकर रच दिया इतिहास

IND-W vs SL-W Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में श्रीलंका को हराकर रच दिया इतिहास

 

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन बनाए थे, जिसके बाद श्रीलंका को 117 रनों का टारगेट मिला था।  श्रीलंकाई महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। भारतीय टीम 19 रन से मैच जीतने में सफल रही. स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मैच में  क्रमशः 46 और 42 रन बनाए जबकि टिटास साधु ने तीन विकेट चटका कर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की कहानी अपने नाम लिखी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर इतिहास लिखा दिया है।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

श्रीलंका महिला टीम : चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी

भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर),  स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button