ताज़ा खबरें

Asian Games 2023: भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड

हांग्जो: टीम इंडिया की शूटिंग तिकड़ी, दिव्यांश पंवार, रुद्रंक्ष पाटिल और ऐश्वर्या तोमर ने सोमवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. भारत के खाते में अबतक 10 मेडल आ चुके हैं. बता दें कि 19वें एशियाई गेम्स का आयोजन चीन के हांगझोउ में हो रहा है जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा.

 

एयर राइफल टीम के 1893.7 के प्रभावशाली स्कोर ने न केवल शीर्ष स्थान हासिल किया बल्कि अगस्त 2023 में बनाए गए चीन के 1893.3 अंकों के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

 

कुल 1890.1 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया को रजत पदक मिला. चीन 1888.2 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल करने में काफी पीछे रह गया. एशियाई खेलों हांग्जो में यह भारत का पहला स्वर्ण है.

 

*एशियन गेम्स 2023: भारतीय शूटिंग स्क्वाड

 

-पुरुष

10 मीटर एयर राइफल: रुद्राक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले, अखिल श्योराण

10 मीटर एयर पिस्टल: अर्जुन सिंह चीमा, शिव नरवाल, सरबजोत सिंह

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह

स्कीट: अनंतजीत सिंह नरुका, गुरजोत सिंह खांगुरा, अंगद वीर सिंह बाजवा

 

ट्रैप: किनान चेनाई, पृथ्वीराज टोइंडमन, जोरावर सिंह संधू

 

-महिला

10 मीटर एयर राइफल: आशी चौकसे, मेहुली घोष, रमिता

50 मीटर राइफल 3 पोजीशन: सिफ्त कौर समरा, मानिनी कौशिक, आशी चौकसे

10 मीटर एयर पिस्टल: दिव्या टीएस, पलक, ईशा सिंह

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल: मनु भाकर, रिदम सांगवान, ईशा सिंह

स्कीट: परिनाज़ धालीवाल, गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़

महिला ट्रैप: राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक

 

-मिश्रित टीम

एयर राइफल: दिव्यांश सिंह पंवार, रमिता, मेहुली घोष, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

एयर पिस्टल: सरबजोत सिंह, दिव्या टीएस, ईशा सिंह, शिवा नरवाल

 

स्कीट: अनंतजीत सिंह नरुका, परिनाज़ धालीवाल, गनेमत सेखों, गुरजोत सिंह खंगुरा

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button