ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 105वें एपिसोड को किया संबोधित, कही यह अहम बातें

पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 105वें एपिसोड को किया संबोधित, कही यह अहम बातें

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 105वें एपिसोड के माध्यम से देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कई अहम मुद्दों की चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत सबसे पहले चंद्रयान की सफल लैंडिंग और G20 के सफल आयोजन से की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पहला चद्रंयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा दिल्ली में G20 का सफल आयोजन। जब चद्रंयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल साक्षी बन रहे थे। ISRO के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। आपने आप में ये रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान3 की चर्चा करते हुए कहा कि चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार प्रश्न स्पर्धा भी चल रहा है और उसे ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ नाम दिया गया है। MyGov.पोर्टल पर हो रहे इस स्पर्धा में अब तक 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।

चंद्रयान 3 के बाद उन्होंने G20 के सफल आयोजन की चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकी संघ को G-20 में फुल मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में एक और आयोजन होने जा रहा है-G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के लाखों विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक-दूसरे से जुड़ेंगे। अगर आप कॉलेज विद्यार्थी हैं तो 26 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर देखिएगा और इससे जरूर जुड़िएगा।

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं,लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है…मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।

पीएम मोदी ने बच्चों की पढ़ाई की बात करते हुए कहा कि नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा पुस्तकालय की शुरुआत की है। इस पुस्तकालय की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा बिल्कुल नि:शुल्क है। अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गांवों को कावर किया गया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर 21 वर्षीय कैसमी की चर्चा की। उन्होंने कहा कि कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है, लेकिन वो भारतीय संगीत की दीवानी है, जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि बहुत ही प्रेरणादायक है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button