ताज़ा खबरें

कौशांबी में हुई दर्दनाक ट्रिपल मर्डर की वारदात, सोते समय गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैला तनाव

कौशांबी में हुई दर्दनाक ट्रिपल मर्डर की वारदात, सोते समय गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैला तनाव

 

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से बड़ी खबर सामने आयी। यहाँ जमीनी व‍िवाद को लेकर तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। गुरुवार देर रात को छबिलवा इलाके के निवासी  62 वर्षीय होरीलाल उनके 26 वर्षीय दामाद और 22 वर्षीय बेटी की रात को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस ट्रिपल मर्डर वारदात से इलाके में लोगों में रोष और इलाके में तनाव है।

दरअसल, होरीलाल की जमीन पंडा चौराहा पर है। इसी जमीन को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद चला रहा था। होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा था। उसका 26 वर्षीय दामाद शिवसागर और 22 वर्षीय बेटी बृजकली निवासी कंकराबाद कोखराज भी इसी झोपड़ी में रह रहे थे।

गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहा था। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब छह बजे स्वजन को घटना की जानकारी तब हुई जब वह मौके पर पहुंचे।

ट्र‍िपल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना से आक्रोश‍ित स्‍वजनों ने आसपास मौजूद छह से सात घरों में आग लगा दी। ज‍िससे वहां अफरातफरी फैल गई। आग की लपटों के साथ चारो ओर चीखने च‍िल्‍लाने की आवाजें आने लगीं। मौके पर पहुंची पुल‍िस और दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्‍या में पुल‍िस बल तैनात कर द‍िया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button