Hindi Newsportal

दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

File Image
0 238
दिल्ली-NCR में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

 

देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया। यहाँ कई दिनों की गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार को मौसम के अचानक बदलाव के साथ राहत मिली। सुबह से ही राजधानी और एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओ के साथ बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही ठंडी ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे अब मौसम काफी सुहावना हो गया है।

पिछले दो दिनों से राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल तो बने हुए थे लेकिन लोगों को बारिश नसीब नहीं हो रही थी। जिससे तापमान और उमस बढ़ रही थी। गर्मी से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी. जिसकी वजह से लोग इस झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेगी. इसके साथ ही मध्यम बारिश के साथ कभी-कभी तेज बारिश होने की आशंका है।

वहीं राजधानी दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद और हापुड़ जिलों में भी अचानक मौसम में बदलाव देखा गया। यहां आज सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।