खेलताज़ा खबरें

Asia Cup 2023: आज से खेले जाएंगे सुपर-4 स्टेज के मुकाबले, पहला मैच पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

Asia Cup 2023: आज से खेले जाएंगे सुपर-4 स्टेज के मुकाबले, पहला मैच पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

 

एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज के मैच आज बुधवार यानी 6 सितंबर से खेले जाएंगे। इस स्टेज में 4 टीमें पहुंचीं हैं। सभी टीमें एक दूसरे से मैच खेलेंगी। यानी हर टीम सुपर-4 राउंड में कुल तीन मुकाबले खेलेगी। एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का सबसे पहला मुकाबला आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

एशिया कप में अबतक दोनों देशों के बीच कुल 13 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश बस 1 मैच अपने नाम कर पाया है। ऐसे में बांग्लादेश आज अपनी जीत की संख्या बढ़ाने और पाकिस्तान जीत का सिलसिला जारी रखने मैदान में उतरेगा।

बता दें कि अब सुपर 4 में कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे और 17 सितंबर को कोलंबो में फाइनल मुकाबला होगा। भारत का सुपर-4 पहले ही मैच पाकिस्तान से शेड्यूल है। ये मुकाबला 10 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

यह है सुपर-4 का पूरा शेड्यूल 

6 सितंबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश का मैच लाहौर खेला जाएगा

9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- का मैच कोलंबो खेला जाएगा

10 सितंबर- पाकिस्तान बनाम भारत- का मैच कोलंबो खेला जाएगा

12 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका- का मैच कोलंबो खेला जाएगा

14 सितंबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- का मैच कोलंबो खेला जाएगा

15 सितंबर- भारत बनाम बांग्लादेश- का मैच कोलंबो खेला जाएगा

17 सितंबर- फाइनल- का मैच कोलंबो खेला जाएगा

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button