ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने राज्य चुनाव से पहले इस्तीफा दिया

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर ने शनिवार को राज्य चुनाव से दो हफ्ते पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित चार पन्नों का त्याग पत्र पोस्ट किया और लिखा: “पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे विचार-विमर्श के बाद और उन सभी कारणों से जिन्हे सभी कांग्रेसियों और जनता अच्छी तरह से जानती है, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित अपने चार पन्नों के त्याग पत्र में तंवर ने कहा, “कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों के कारण नहीं बल्कि गंभीर आंतरिक विरोधाभास के कारण अस्तित्वगत संकटों से गुजर रही है।”

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड हमला, 13 घायल

बता दे कि तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के टिकटों के वितरण को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा इस हफ्ते की शुरुआत में, तंवर ने सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में कहा कि “मेरी पीड़ा सुनने के लिए सभी रास्ते को समाप्त करने के बाद” बहुत दर्द के साथ उन्होंने कई पार्टी पैनल छोड़ दिए थे।

सितंबर में तंवर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के दबाव में कुमारी सैलजा द्वारा हरियाणा कांग्रेस प्रमुख के रूप में बदल दिया गया था. हुड्डा के साथ उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button