ताज़ा खबरेंमनोरंजन

आ गयी सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’, क्रेज़ी हुए फैंस, चेन्नई और बेंगलुरु के कई दफ्तरों में 10 अगस्त को छुट्टी

आ गयी सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’, क्रेज़ी हुए फैंस, चेन्नई और बेंगलुरु के कई दफ्तरों में 10 अगस्त को छुट्टी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की आज यानी गुरुवार को सिनेमाघरों के पदों पर रिलीज हुई है। इस मौके पर उनके फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं। फैंस के उत्साह का आलम यह है कि उन्होंने फिल्म रिलीज़ पर सिनेमाघरों के नाच कर और उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाकर जश्न मनाया।

फिल्म ‘जेलर’ ब्लैक कॉमेडी एक्शन फिल्म है। इस मूवी में सुपरस्टार और सबके चेहते अभिनेता रजनीकांत सख्त जेलर का रोल निभा रहे हैं। उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस के उत्साह का अंदाजा मूवी की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर ने इंडिया में 14.18 करोड़ की प्री-बुकिंग कर बड़ी सफलता पाई है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू, जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, विनायकन जैसे स्टार्स भी दिखेंगे।

गौरतलब है कि दुनिया भर में 4000 से ज़्यादा और सिर्फ़ तमिलनाडु में 800 परदों पर जेलर रिलीज हो गई है, जिसके चलते सिनेमाघरों के बाहर फैंस की ताबड़तोड़ भीड़ देखने को मिली। वहीं फिल्म पहले दिन 40-45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

5 अगस्त से एडवांस बुकिंग शुरू हुई और देखते ही देखते तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के कई शहरों में 15 अगस्त तक के सारे शो बुक हो गए। चेन्नई और बेंगलुरु में 10 अगस्त को कई कंपनियों ने अपने दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। वहीं एक डिजिटल सर्वे फर्म सलेम सर्वे ग्रुप ने भी अपने चेन्नई, बेंगलुरु, कोयम्बटूर, गोवा, मुंबई और ओडिशा के सेंटर्स पर छुट्टी के साथ-साथ फिल्म के फ्री टिकट बांटे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button