ताज़ा खबरेंभारत

गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे.

उन्होंने कहा कि आज हाईस्पीड वंदे भारत रेलगाड़ी माता वैष्णो देवी के दरबार में जाएगी इससे एक नई शुरुआत वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए होने जा रही है.

रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि, “रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में काम कर रहे पूरे रेल विभाग के सभी लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आपने जम्मू-कश्मीर को आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है.”

गृह मंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया की कल्पना को मोदी जी की प्रेरणा से रेल विभाग ने चरितार्थ किया है.

वंदे भारत ट्रेन के किराये की बात करे तो दिल्ली से कटरा के लिए चेयरकार क्लास में 1630 रुपये देना होगा जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार में 3015 रुपये लगेंगे।

बता दे कि हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस से आप 5 अक्टूबर से यात्रा कर सकते है. अब दिल्ली से कटरा का सफर केवल आठ घंटे में तय किया जा सकता है. जबकि अभी इस 655 किमी दूरी को कवर करने के लिए 12-14 घंटे लगते है. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button