उत्तराखंड: गंगोत्री हाइवे पर आसमान से बरसी आफत, भूस्खलन से 4 यात्रियों की मौत, 7 घायल
उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है। पहाड़ों में भी बारिश के चलते आम-जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कई राष्ट्रीय मार्ग भूस्खलन के चलते बंद कर दिए गए। उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने चार लोगों की मृत्यु हो गयी है।
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से चार लोगों की मृत्यु हो गई है। एसडीएम भटवाड़ी और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर मौजूद। बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/QO4Ql3TKgC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगोत्री हाईवे में मंगलवार सुबह भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में 3 यात्री वाहन आगए। इस दौरान गाड़ी पर मलबा गिरने से चार यात्रियों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं सात यात्री घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मारे गए सभी यात्री मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे, जो उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है।