ताज़ा खबरें

दिल्ली: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अध्यादेश को तुरंत रद्द करने की मांग की

दिल्ली: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अध्यादेश को तुरंत रद्द करने की मांग की

 

दिल्ली प्रशासन में अधिकारीयों के ट्रांफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सकरार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आज दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ याचिका दायर की है। जिसमें सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से इस अध्यादेश को तुरंत रद्द करने की अपील की है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को प्रशासन में बैठे अधिकारीयों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार सौंपे थे, जिसके बाद केंद्र सरकार ने संसद में अध्यादेश लाकर कोर्ट का फैसला पलट दिया था। जिसके बाद से केजरीवाल सरकार ने इस अध्यादेश का पूर्ण जोर से विरोध कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों के समर्थन के लिए कई नेताओं से मुलाकात भी की थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर कई नेताओं का समर्थन मांगा है। केजरीवाल ने ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, स्टालिन, उद्धव ठाकरे और शरद पवार समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद केजरीवाल ने यह मुद्दा पटना में हुई विपक्षी दलों की मीटिंग में भी उठाया था।

केजरीवाल सरकार ने इसके बाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है और इस अध्यादेश को असंवैधानिक बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button