कुल्लू-मनाली जाने वाले हो जाए सावधान, चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर भूस्खलन, कई किलोमीटर लंबा लगा ट्रैफिक जाम

कुल्लू-मनाली जाने वाले हो जाए सावधान, चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर भूस्खलन, कई किलोमीटर लंबा लगा ट्रैफिक जाम
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसून की एंट्री हो गयी जिसके चलते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। लेकिन बारिश से हिमाचल प्रदेश में आफत आगयी है। आलम यह है कि कई जगह भूस्खलन हो रहा है। जिसके चलते कई राष्ट्रीय मार्ग बाधित हो गए हैं। इसी क्रम में मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले कई घंटों से बंद है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मंडी में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है, जिससे चलते मंडी-मनाली रोड बाधित है। pic.twitter.com/nBzvh7zgCE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2023
पूरे राज्य में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हर तरफ पानी और चट्टानों का मलबा देखा जा सकता। वहीं नदियां-नाले उफान पर हैं और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी ब्लॉक हो गए हैं। मार्ग बंद होने के चलते यात्री कल रात से भूखे प्यासे जाम में फंसे हुए हैं। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगी हुई है लेकिन बार-बार मलबा गिरने के कारण यातायात बहाल करने में बाधा आ रही है।
राजमार्ग पर जाम की समस्या इतनी गंभीर हो गई कि कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी आज दोपहर से ही बंद पड़ा है। इस कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया है और पर्यटकों सहित स्थानीय लोग इसमें फंसकर रह गए हैं। सबसे पहले खोतीनाला के पास बाढ़ आ गई और पानी हाईवे पर बने पुल के ऊपर से बहने लग गया। यहां पर पानी का स्तर थोड़ा कम तो हुआ, पर उतने में इसके पास ही पहाड़ी से पत्थर आ गिरे और हाईवे बंद हो गया. चार मील और सात मील के पास भी पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण हाईवे पूरी तरह से बंद है.





