नई दिल्ली: देश के अधिकांश राज्यों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है. ऐसे में राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी मानसून ने दस्तक दे दी है.
इस बार मानसून ने अपनी पकड़ मजबूत रखी है उद्धारणवर्श मानसून के दस्तक देते ही राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी होने लगीं है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख में 29 जून तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जबकि एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
बात करें हिमाचल प्रदेश की तो वहां तो मानसून विकराल रूप में दस्तक दे रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश कहर बनकर बरस रही है. जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटना सामने आ रही है. नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है. हरियाणा के पंचकूला में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
देखें हिमाचल-मुंबई तक बरपे मानसून के कहर की कुछ झलकियां
#WATCH जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के मेहद और कैफेटेरिया मोड़ में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का यातायात अवरुद्ध हुआ। #JammuKashmir pic.twitter.com/wbpsVXF8ok
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 26, 2023
#WATCH लगातार बारिश के बाद ठाणे पश्चिम के वर्तक नगर इलाके में विवियाना मॉल के पीछे 40 फुट लंबी दीवार गिर गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है: ठाणे नगर निगम
(वीडियो सोर्स: ANI) pic.twitter.com/58qy854Ve1
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 26, 2023
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/0c9NMVpc36
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2023
#WATCH राजस्थान: श्री गंगानगर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/puJSCKUDtM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2023
हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर 7 मील के पास भूस्खलन हुआ, जिसके कारण भारी ट्रैफिक जाम लगा। pic.twitter.com/iuMuTZ8dH9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2023
#WATCH बारपेटा (असम): असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/qeSp7u3UPP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2023