ताज़ा खबरेंभारत

दूध नहीं पी रहा था मासूम, तो मां ने खौलते तेल की कढ़ाई में डाल दी मासूम की उंगलियां

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से बेहद चौका देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपने 5 दिन के मासूम की उंगलियों को खौलते तेल की कढ़ाई में डाल दिया. मां ने यह काम इसलिए किया कि उसका मासूम दूध नहीं पी रहा था. मां को उम्मीद थी कि यह टोटका करने के बाद शायद मासूम दूध पीने लग जाए. फिलहाल, बच्चे की हालत बिगड़ता देख मां-बाप ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है.

 

घटना बाराबंकी के फतेहपुर थाना इलाके के इसरौली गांव की है. जहां एक मां ने अपने 5 दिन के मासूम की उंगलियों को खौलते तेल की कढ़ाई में डाल दिया. मां ने यह काम इसलिए किया कि उसका मासूम दूध नहीं पी रहा था. इस घटना के बाद आशिया एवं पति इरफान मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों की टीम ने आनन फानन में उपचार आरम्भ किया. खबर के अनुसार, उंगलियां जलने और तेज बुखार के कारण बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.

 

मासूम की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अब हमारा बच्चा दूध पी रहा है. बस बुखार है. वह भी उतर जाए, तो हमारा बच्चा ठीक हो जाएगा. आशिया आगे कहती हैं कि इससे पहले भी हमारे दो बच्चे हुए थे. वे दूध न पीने की वजह से मर गए थे. इस वजह से भी यह टोटका किया है. हमें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button