ताज़ा खबरें

मीरा रोड हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी मनोज साने ने पुलिस को दिया बयान कहा-“सरस्वती मेरी बेटी जैसी थी, उसने खुदखुशी की थी,”

मीरा रोड हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी मनोज साने ने पुलिस को दिया बयान कहा-“सरस्वती मेरी बेटी जैसी थी, उसने खुदखुशी की थी,”

 

मुंबई के मीरा रोड वाले हत्याकांड के मामले में एक नया ट्विस्ट आगया है। इस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी मनोज साने ने पुलिस को जो बयान दिया है उससे इस मामले में एक मोड़ आया है। आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बयान दिया है कि मृतका सरस्वती वैद्य ने खुदकुशी की थी और वह सरस्वती को बेटी जैसा मानता था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी की किसी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्‍योंकि आमतौर पर अपराधी बचने के लिए ऐसी कहानियां गढ़ते हैं।

मनोज को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया था। जिसके बाद अदालत ने आरोपी व्यक्ति को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, मनोज ने ये बात कबूल की है कि दोनों में झगड़े हुआ करते थे। आरोपी ने बताया कि महिला ने 3 जून को खुदकुशी की थी। इसके बाद मनोज ने कहा कि वो इस घटना से डर गया था। मनोज को डर था कि वह कहीं महिला के हत्या के मामले में फंस ना जाएं, इसलिए उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

दरअसल, मुंबई के मीरा रोड के गीता नगर इलाके में स्थित एक फ्लैट में कथित तौर पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का एक शख्स द्वारा बेहरमी से हत्या कर दी गयी है। हत्यारोपी मनोज साने ने महिला के शरीर को कुकर में पकाकर और मिक्सर में पीसकर उसके शरीर को ठिकाने लगाने की कोशिश की। यह घटना बहुत ही अमानवीय और निंदनीय है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 4-5 दिन पहले सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी और उसके बाद उसने उसके टुकड़े करने के लिए एक पेड़ काटने वाला खरीदा। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसके शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में उन्हें निपटाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 से अधिक टुकड़े बरामद किए गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button