ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: अहिल्या देवी होल्कर की जयंती पर सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, ‘अहिल्या नगर’ से जाना जाएगा अहमदनगर

महाराष्ट्र: अहिल्या देवी होल्कर की जयंती पर सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान, ‘अहिल्या नगर’ से जाना जाएगा अहमदनगर

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार 31 मई को एक बड़ा ऐलान किया है। देश में बुधवार यानी 31 मई को अहिल्या देवी होलकर की जयंती मनाई जा रही है। सीएम एकनाथ शिंदे ने इसी मौके पर अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्या नगर’ रखे जाने की घोषणा की है।

 

उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ शहरों के नाम बदलने का सिलसिला अब महाराष्ट्र में तेजी पकड़ रहा है। इन दिनों महाराष्ट्र सरकार तेजी से नाम परिवर्तन के मिशन पर आगे बढ़ रही है। बता दें कि बीते दिनों महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा सी लिंक का नाम बदलकर ‘वीर सावरकर सेतु’ औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद का नाम बदलकर ‘धाराशिव’ किया गया था। इसके बाद आज बुधवार को एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि इतिहास के पन्नों में अहिल्यादेवी होलकर का नाम सर्वश्रेष्ठ रानियों की सूची में दर्ज है। अहिल्यादेवी होलकर (1725-1795) का जन्म अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में एक मराठी परिवार में हुआ था और बाद में मालवा राज्य की रानी बन गईं। बचपन से ही उनके भीतर लोगों की मदद करने की ललक थी। कम उम्र में उनकी शादी खंडेराव के साथ कर दी गई। 1733 में उनकी शादी हुई थी। 1754 में खंडेराव युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। बाद में अहिल्यादेवी को होलकर साम्राज्य की कमान सौंप दी गई। उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में कई धर्मशालाएं बनवाई। 13 अगस्त 1795 में उन्होंने आखिरी सांस ली।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button