ताज़ा खबरेंविदेश

US पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना कहा- “उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी…”

सैन फ्रांसिस्को: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय प्रवासियों की एक सभा को दिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. लेकिन कुछ भी काम नहीं आया और यात्रा का प्रभाव बढ़ गया.

 

अमेरिका के 10 दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में ‘मोहब्बत की दुकान’ नामक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.

 

राहुल गांधी ने कहा, सरकार ने उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी. लेकिन कुछ भी काम नहीं आया और यात्रा का प्रभाव बढ़ गया. यह इसलिए हुआ, क्योंकि ‘भारत जोड़ो’ का विचार हर किसी के दिल में है.

 

राहुल गांधी ने आगे कहा, “भारत जोड़ो यात्रा ने स्नेह, सम्मान और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाया. यदि कोई इतिहास का अध्ययन करे, तो यह देखा जा सकता है कि गुरु नानक देव जी, गुरु बसवन्ना जी, नारायण गुरु जी सहित सभी आध्यात्मिक नेताओं ने देश को एक समान तरीके से एकजुट किया.

 

बता दें, कि राहुल गांधी अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए यहां पहुंचे. अमेरिका की अपनी एक सप्ताह की यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने और वॉल स्ट्रीट के अधिकारियों तथा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने की भी उम्‍मीद है.

 

ANI

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button