साक्षी मर्डर केस: सीएम केजरीवाल समेत इन नेताओं ने मृतका के परिजनों से की मुलाक़ात, माता-पिता ने बेटी के हत्यारे को फांसी देने की लगाई गुहार

साक्षी मर्डर केस: सीएम केजरीवाल समेत इन नेताओं ने मृतका के परिजनों से की मुलाक़ात, माता-पिता ने बेटी के हत्यारे को फांसी देने की लगाई गुहार
दिल्ली की सड़क पर एक 20 वर्षीय युवक ने खुलेआम एक 16 वर्षीय लड़की को 22 बार चाकू गोदकर बेरहमी से मार डाला। हालांकि पुलिस ने बेहरहम आरोपी को साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने साहिल को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। ऐसे में आज यानी सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मृतका के परिजनों से मुलाक़ात की।
#WATCH ये बहुत दर्दनाक हादसा है और उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। आरोपी(साहिल) को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट में बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देंगे: शाहबाद हत्याकांड पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/68Hxu57Asj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साक्षी के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि ये बहुत दर्दनाक हादसा है और उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। आरोपी (साहिल) को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए दिल्ली सरकार कोर्ट में बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। इसी क्रम में पीड़िता के माता-पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम चाहते हैं कि उसको (आरोपी साहिल) फांसी की सजा हो।
ऐसे में भाजपा सांसद हंस राज हंस ने भी शाहाबाद इलाके में हुई नाबालिग की हत्या के मामले में परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “आरोपी को जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए।”
डीसीडब्ल्यू की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल भी दिल्ली शाहबाद डेयरी हत्याकांड की मृतका के परिजनों से मिली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि लड़की का परिवार बहुत बुरी हालत में है, वहां पर इतने लोग थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इनकी और मेरी यही मांग है कि कातिल को 6 महीने के अंदर फांसी की सजा होनी चाहिए। इस पर सरकार और कोर्ट को काम करना चाहिए।
यह है पूरा मामला
यह मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी का है। जहां रविवार की शाम को एक 16 वर्षीय लड़की अपने दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले का एक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि साहिल ने उस पर लगातार चाकू से वार किया और उसे लातें मारीं। यहां तक कि उसके शांत हो जाने के बाद भी वह नहीं रुका। फिर उसने एक पत्थर का टुकड़ा उठाया और उससे उस पर वार किया, फिर उसे वहीं छोड़ गया। फिर वापस आकर पत्थर को उसके सिर पर दे मारा





