ताज़ा खबरें

ओडिशा: पीएम मोदी पूरी-हावड़ा वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, कई रेलवे परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास

ओडिशा: पीएम मोदी पूरी-हावड़ा वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, कई रेलवे परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 18 मई को ओडिशा में पुरी से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वह पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की वर्चुअल रूप से आधारशिला रखेंगे और विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को बताया कि पीएम ओडिशा में 8,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को समर्पित करेंगे और पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे। रेल मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में विकास कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 10 साल पहले, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता वाले राज्य के विकास के लिए केवल 800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

गौरतलब है कि देश की यह 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। जो हावड़ा और पुरी के बीच 6 घंटों में 520 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली है। ट्रायल रन के दौरान यह वंदे भारत एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई थी और यह ट्रेन छह घंटे के अंदर पुरी पहुंच गई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button