ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली के एक और स्कूल को ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल में मंगलवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद दहशत फैल गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस और अन्य टीमें पुष्प विहार के अमृता स्कूल में पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान चलाया.

 

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने कहा, “बम डिस्पोजल टीम (बीडीटी) के माध्यम से स्कूल की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला.” दिल्ली पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है.

 

एक अधिकारी ने कहा कि इससे पहले 12 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड पर बम की धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस को कुछ भी “संदिग्ध” नहीं मिला.

 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव के अनुसार कल डीपीएस मथुरा रोड को बम की धमकी का ईमेल मिलने की सूचना मिली थी.

 

पुलिस और बम निरोधक दस्ता स्कूल पहुंचा. बाद में पता चला कि ई-मेल एक छात्र ने भेजा था. कुत्तों और स्थानीय कर्मचारियों के साथ 2 बम निरोधक टीमों ने स्कूल की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, यह एक फर्जी कॉल थी.

 

अधिकारी के अनुसार, स्कूल पहुंचने के बाद, “पुलिस ने स्कूल के कंप्यूटर सिस्टम/मेल की जांच की, जिसमें पाया गया कि उक्त मेल गुरुवार को शाम करीब 6:17 बजे प्राप्त हुआ था. तकनीकी जांच से हमें पता चला कि उक्त ईमेल एड्रेस एक छात्र का है, जिसने मेल भेजने से इनकार कर दिया.’

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button