IPL 2023ताज़ा खबरें

आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल सीजन 2023 का आज यानी बुधवार को 55वां मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडिय में खेला जाएगा। इस सीजन में चेन्नई अपना यह 12वां और दिल्ली 11वां मैच खेलेगी।

अगर आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इस वक्त दूसरे स्थान पर है और 11 में से 6 मैच जीते हैं। चेन्नई ने इससे पिछले मैच में मुंबई इंडियन्स को शिकस्त दी थी। वहीं बात करें दिल्ली कैपिटल्स की तो टीम इस सीजन में 10 में से 4 मैच जीतकर सबसे निचले स्थान पर है।

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

 

दोनों टीमों की संभवित प्लेइंग 11 
दिल्ली कैपिटल्स 

डेविड वार्नर (कप्तान) ,फिल सॉल्ट,  मिचेल मार्श, रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन खान, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, खलील अहमद, ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव

चेन्नई सुपर किंग्स 

एमएस धोनी (कप्तान) रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर,  मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, महेश ठीकशाना और तुषार देशपांडे.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button