IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: गुजरात बनाम दिल्ली के बीच होगा मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: गुजरात बनाम दिल्ली के बीच होगा मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल सत्र 2023 का 44वां मुक़ाबला आज यानी मंगलवार को गुजरात टाइटंस का दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर करेंगे, वहीं हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कमान संभालेंगे।

गौरतलब है कि आईपीएल सीजन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ दो मैचों में जीत मिल सकी है, जबकि 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक इस सीजन में 8 मैच खेले हैं जिसमें 6 मैचों में उसे जीत मिली है जबकि सिर्फ दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ उसके अंक तालिका में सर्वाधिक 12 अंक हैं।

बता दें कि यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस सीजन में अभी तक यहां 4 मुकाबले खेले गए हैं। जिनमें पहले तीन मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली थी।

इन दोनों मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी): डेविड वार्नर (कप्तान),  चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, पृथ्वी साव, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, एनरिक नोर्किया, मुस्तफिजुर रहमान, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश ढुल।

गुजरात टाइटंस (जीटी ): हार्दिक पंड्या (कप्तान), राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button