कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023

कर्नाटक का यह चुनाव कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कर्नाटक: कर्नाटक का यह चुनाव कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है. मंगलवार यानि 2 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के चित्रदुर्ग पहुंचे. जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया.

 

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, कर्नाटक का ये चुनाव कर्नाटक को नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव है. ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 सालों में कर्नाटक विकास की किस ऊंचाई पर होगा. कर्नाटक को हमें विकसित भारत कि ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है और इसलिए हमारे सामने भाजपा है, भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार दोबारा लाना है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा द्वारा संकल्प पत्र घोषित किए जाने को लेकर कहा, कल कर्नाटक भाजपा की टीम ने संकल्प पत्र घोषित किया है, ये संकल्प पत्र बहुत अच्छा संकल्प पत्र है. इसमें कर्नाटक को देश का नंबर 1 राज्य बनाने का रोडमैप है, इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है, इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोड़ है.

 

उन्होंने आगे कहा, कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है. कांग्रेस जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं. दोनों परिवारवादी हैं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं. इन दोनों दलों की प्राथमिकता कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button