ताज़ा खबरेंभारत

ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान में फंसे भारतीयों का पहला जत्था रवाना

सुडान: ऑपरेशन कावेरी के तहत फंसे भारतीयों का पहला जत्था सूडान से रवाना हो गया है. विदेश मंत्रालय स्पोक्स ने जानकारी दी कि आईएनएस सुमेधा 278 लोगों के साथ पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हो गया है.

सूडान में फंसे भारतीयों समेत दूसरे विदेशी नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया में तेज़ी आई है. जिसके फल स्वरूप सूडान से 278 भारतीयों का पहला जत्था भारतीय युद्धपोत INS सुमेधा से जेद्दा के लिए रवाना हो गया है.

 

दरअसल, सुडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है. पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि हमारी प्राथमिकता अपने लोगों के सुरक्षित वापस लाने की है और इसकी मुहिम शुरू हो चुकी है. सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच तीन दिन के युद्धविराम का ऐलान किया गया है.

 

गौरतलब है कि अफ्रीकी देश सूडान इस समय गृह युद्ध से जूझ रहा है. सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. भारत समेत कई देशों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं. सूडान में करीब 3 हजार भारतीय फंसे हुए हैं. वायु सेना के जहाज सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button