भूकंप के तेज झटकों से डोली न्यूजीलैंड की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गयी तीव्रता
भूकंप के तेज झटकों से डोली न्यूजीलैंड की धरती, रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गयी तीव्रता
आज सुबह न्यूजीलैंड में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समय अनुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के यह झटके महसूस किये गए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था। केर्माडेक द्वीप समूह न्यूजीलैंड तट से लगभग 800 किमी उत्तर-पूर्व में है।
Earthquake of Magnitude:7.2, Occurred on 24-04-2023, 06:11:52 IST, Lat: -29.95 & Long: -178.02, Depth: 10 Km ,Location: Kermadec Islands, New Zealand for more information Download the BhooKamp App https://t.co/QrBjJKkycR @ndmaindia @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @DDNewslive pic.twitter.com/UlboEhMhEf
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 24, 2023
भूकंप दर्ज किए जाने के तुरंत बाद अधिकारियों ने निवासियों से जल्द से जल्द तटीय क्षेत्रों को खाली करने का आग्रह किया। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनईएमए) ने लिखा “जहां भूकंप एक मिनट से अधिक समय तक महसूस किया गया था, वहां पर लोगों को तट को तत्काल खाली करके दूर चले जाना चाहिए. इन क्षेत्रों में एक सुनामी उत्पन्न हो सकती है, इसलिए जहां तक संभव हो ऊंचे इलाकों में पहुंचें.”
एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह 6.11 बजे न्यूजीलैंड के उत्तर-पूर्व में स्थित कर्माडेक आईलैंड पर महसूस किए गए। हालांकि अभी तक इस किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। वहीं, युनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे यानी यूएसजीएस ने बताया कि यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे गहराई में आया था।





