ताज़ा खबरें

कोरोना की नहीं थम रही रफ़्तार, तेजी बढ़ रहे नए मरीज, पिछले 24 घंटों में 12,591 नए मामले दर्ज

कोरोना की नहीं थम रही रफ़्तार, तेजी बढ़ रहे नए मरीज, पिछले 24 घंटों में 12,591 नए मामले दर्ज

 

कोरोना ने एक बार फिर भारत के लोगों को चिंता में डाल दिया है। आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आए हैं। जिससे देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 65,286 पहुंच गई है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को अपडेट किए गए के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12 हज़ार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, यह अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। कोरोना के मामलों में तेजी से लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 5% के ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में कई राज्यों में कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी गयी है।

कोरोना से मरने वालों की संख्या- 5,31,230

सक्रिय मामलों की कुल संख्या- 65,286

कोविड से ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या-  4,42,61,476

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button