भारत

बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायरिंग, 4 लोगों की मौत, एरिए को किया सील

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायरिंग की घटना सामने आई है. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए.

 

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए. सेना ने कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया है. सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड ने एक बयान जारी करते हुए बताया है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के 4 बजकर 35 मिनट पर फायरिंग हुई. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत की खबर है.

 

वहीं इस घटना पर बठिंडा के SSP ने किसी भी आतंकी हमले से इनकार किया है. मीडिया रिपोर्ट में इसे आपसी टकराव बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं है.

 

बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना ऑफिसर मेस के अंदर हुई है. हालांकि स्पष्ट नहीं हुआ है कि मरने वालों में सैनिक भी शामिल हैं या नहीं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button