भारत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Sukhoi 30 MKI लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. इससे पहले दिन में राष्ट्रपति को स्टेशन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

राष्ट्रपति मुर्मू 5 से 8 अप्रैल तक असम के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

 

गुवाहाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने एक समारोह में भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बनाए गए मोबाइल ऐप ‘भोरोक्सा’ को लॉन्च किया.

 

सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि गौहाटी उच्च न्यायालय भारत के न्यायिक परिदृश्य में एक अद्वितीय स्थान रखता है. 1948 में इसकी स्थापना के बाद, इसका छह दशकों से अधिक समय तक सात राज्यों पर अधिकार क्षेत्र था और अभी भी चार राज्यों पर इसका अधिकार क्षेत्र है. इसने कई कानूनी दिग्गजों को जन्म देकर अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. इसने कई ऐतिहासिक निर्णय देने के लिए भी ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गौहाटी उच्च न्यायालय आने वाले वर्षों में इसी तरह लोगों की सेवा करना जारी रखेगा.

 

अपनी यात्रा के दूसरे दिन, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव 2023 का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि प्रकृति और मानवता के बीच एक पवित्र रिश्ता है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button