खेल

IPL 2023: कोहली, फाफ की तूफानी पारी के चलते RCB ने MI पर 8 विकेट से जीत की दर्ज

बेंगलुरू: विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट से मैच हरा दिया. फाफ ने 73 और विराट ने टीम के लिए 82 रनों की नाबाद पारी खेली.

 

172 रनों का पीछा कर रही RCB की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का दबदबा कायम रहा. फाफ ने 73 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल हैं. वहीं विराट कोहली 49 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों खिलाड़ियों ने 148 रनों की मैच विजयी साझेदारी की.

 

मुंबई इंडियंस का बल्ले और गेंदबाजी दोनों से संघर्ष जारी है. कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन पारी की शुरुआत में ही आउट हो गए. MI के लिए तिलक वर्मा प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में उबरे. उन्होंने टीम के लिए 46 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली जिसके चलते टीम एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंची.

 

इस जीत के साथ, RCB 6 अप्रैल को अगले मैच में KKR का सामना करने के लिए आगे बढ़ेगी जबकि MI 8 अप्रैल को CSK से भिड़ेगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button