ताज़ा खबरें

दिल्ली की विधानसभा में आज पेश होगा केजरीवाल सरकार का बजट, गृह मंत्रालय ने कल दी थी मंजूरी

दिल्ली की विधानसभा में आज पेश होगा केजरीवाल सरकार का बजट, गृह मंत्रालय ने कल दी थी मंजूरी

 

दिल्ली विधानसभा में आज यानी बुधवार को केजरीवाल सरकार बजट पेश करेगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में कल यानी 21 मार्च को पेश होना था। लेकिन केंद्र सरकार की रोक के कारण बजट पेश नहीं हो पाया। हालांकि कल ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बजट के पेश होने की मंजूरी भी दे दी थी।

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के बजट को रोकने की साजिश रची और कहा कि 21 मार्च ‘काला दिन’ है क्योंकि एक चुनी हुई सरकार को निर्धारित दिन पर विधानसभा में बजट पेश करने से ‘रोका’ गया।

मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया जाना था लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे रोक दिया क्योंकि मंत्रालय ने विभिन्न मदों के तहत आवंटन पर दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। मंत्रालय की ओर से बजट को मंजूरी देने के कुछ घंटों के बाद आप नेता दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह ‘दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि केंद्र द्वारा दिल्ली का बजट रोक दिया गया।

गौरतलब है कि बजट की पेशी पर रोक लगाए जाने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्धारित घोषणा से कुछ घंटे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य के बजट को पारित करने का आग्रह किया। अरविंद केजरीवाल ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि “देश के 75 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि राज्य के बजट को रोका गया है। आप दिल्ली के लोगों से परेशान क्यों हैं?” मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिख पीएम मोदी से आग्रह किया और कहा, “दिल्ली के लोग आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करते हैं कि आप अपना बजट पास करें.”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button